
लखनऊ- देश के ज्यादातर हिस्सों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाको में सर्दी का सितम दिखाई दे रहा है. राजधानी लखनऊ में सर्दी का सितम लगातार जारी है.कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हुई है. कोहरे का असर विमान और और ट्रेनों पर भी पड़ा है. 10 फरवरी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है. भीषण कोहरा और शीतलहर से लगातार ठंड बढ़ रही है.
प्रदेश में ठंड की वजह से स्कूलों में छोटे बच्चों के क्लासेस बंद रहेंगे. देवरिया में भी भीषण ठंड को देखते हुए BSA ने आदेश दिया है. आगामी 13 जनवरी तक जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे.जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. रायबरेली में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद है. 10 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है.इसके अलावा सुबह 10 बजे से 3 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए है.









