Campus Placement: लखनऊ विश्वविद्यालय के 4 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट, अधिकतम पैकेज 5 लाख रुपए सालाना

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने इस कैंपस ड्राइव मे 5 लाख रुपये (प्रतिवर्ष) रुपये के पैकेज पर रिलेशनशिप मैनेजर की नौकरी की पेशकश की।


Lucknow University Campus Placement: लखनऊ विश्वविद्यालय में चार छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ए.एम.सी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में दिसंबर 2023 एवं जनवरी 2024 माह में विभिन्न चरणों में वर्चुअल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड एक भारतीय परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एसेट मैनेजमेंट कंपनी) है जिसकी स्थापना 1993 में आईसीआईसीआई बैंक और प्रूडेंशियल पीएलसी के संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) के रूप में की गई थी। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एसबीआई म्यूचुअल फंड के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधन कंपनी है। यह कंपनी 5.1 लाख करोड़ रुपये (64 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की संपत्ति का प्रबंधन करती है और इसका मुख्यालय मुंबई में है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने इस कैंपस ड्राइव मे 5 लाख रुपये (प्रतिवर्ष) रुपये के पैकेज पर रिलेशनशिप मैनेजर की नौकरी की पेशकश की। विभाग के चार छात्रों ने सभी चरणों को उत्तीर्ण किया और अंततः चयनित किए गए चार छात्र:- गौरव पांडे, सचिन सिंह, पीयूष कुमार एवं प्रवीण सिंह छात्रों को जल्द ज्वाइनिंग दिया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button