
Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर को भव्य और दिव्य बना दिया गया है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर 2500 क्विंटल रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर को सजाने के लिए दिल्ली, कोलकाता, थाईलैंड और अर्जेंटीना से मनमोहक फूलों की खेप मंगाई गई है।

राम मंदिर को मनमोहक बनाने के लिए सजावट के साथ शानदार लाइटिंग की गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मंदिर का सौंदर्य अपने चरम पर होगा।

देश-विदेश से लाए गए रंग बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया गया है। विदेश से मंगाए गए फूल अपनी अलग छटा बिखेर रहे हैं।

मंदिर परिसर को फूलों से सजाने के लिए कई कारीगर लगाए गए हैं। सजाने के लिए ताजे फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। यहां पर हर तरफ रंग बिरंगे फूल ही नजर आएंगे।

मंदिर को इस तरह सजाया गया है कि इसे देखने के बाद हरकोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

मंदिर के गुंबद पर बेहतरीन लाइटिंग की गई है, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

मंदिर के गेट पर फूलों के साथ लाइटिंग की गई है, जो बेहद खूबसूरत और आकर्षक है।

मंदिर को रंग बिरंगे लाइटों से बेहतरीन तरीके से सजाया गया है।









