
भारत के पूर्वोत्तर राज्य मोजोर में आज यानी मंगलवार को राजधानी आइजोल के पास स्थित लेंगपुई हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा हो गया। यह विमान मिजोरम में उन सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए आया था, जो पिछले हफ्ते भारत-म्यांमार सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि, म्यांमार सेना के विमान क्रैश होने की वजह से छह लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के वक्त विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। अस्पतालों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि म्यांमार सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई चल रही है। जिसकी वजह से सैनिक भागकर मिजोरम के लांग्टलाई जिले में आ गए। इन्हीं सैनिकों को लेने के लिए विमान भारत आया था।









