PM मोदी का बड़ा ऐलान, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न

मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए जयंत के दादा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला किया है।

डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आये दिन खेल होता दिख रहा है। हाल ही में जयंत चौधरी के दल बदलने की खबर से यहाँ के सियासी खेमे में भगदड़ का माहौल देखने को मिल रहा था। इस बीच समाजवादी पार्टी ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए अपना भरोसा छोटे चौधरी पर जताया। मगर BJP ने शुक्रवार यानी 9 फरवरी को बड़ा दांव खेलते हुए उनके भरोसे पर पानी फेर दिया है। दरअसल, आज मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए जयंत के दादा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला किया है।

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया X के हैंडल से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

वहीँ, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का पीएम मोदी ने ऐलान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नरसिम्हा राव और पूर्व वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने की घोषणा हुई है। ऐसे में बीजेपी-आरएलडी गठबंधन की चर्चा के बीच चौधरी साहेब को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान से अब तस्वीर लगभग साफ है की भारतीय जनता पार्टी और RLD का गठबंधन तय है।

Related Articles

Back to top button