
Desk : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर अचानक बिहार पुलिस पहुंची है. ऐसे में बिहार पुलिस राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के आवास के बाहर एकत्र हैं.
बता दें कि तेजस्वी यादव के बंगले पर पुलिस बल पहुंचा है. डीएम और एसडीएम के साथ पहुंची पुलिस फोर्स, आनंद मोहन के बेटे की शिकायत पर पहुंची पुलिस, आरजेडी विधायक चेतन आनंद कल से गायब हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट कल 12 फरवरी को विधानसभा में होगा.
कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कथित तौर पर राजद विधायक और महागठबंधन के विधायक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर रुके हुए हैं.









