सपा ने राज्यसभा चुनाव में उतारे 3 उम्मीदवार, विस्तार से जाने इन प्रमुख चेहरों के बारे में

आलोक रंजन उत्तर प्रदेश के कैडर से 1978 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। रंजन ने उत्तर प्रदेश में दो साल तक मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवा दी।

Lucknow News: यूपी से राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो रही है. जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मंगलवार को सपा के तीन उम्मीदवारों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन किया है. सपा के उम्मीदवारों के नामों को लेकर प्रदेश की सियासी गलियारों में चर्चा है. उम्मीद जताई जा रही है अगर बीजेपी के साथ और सपा के तीन उम्मीदवार ही अगर मैदान में रहते है तो निर्विरोध सभी का निर्वाचन होना तय है.

कौन है सपा के तीन उम्मीदवार?

जया बच्चन

जया बच्चन हिन्दी सिनेमा जगत की एक अभिनेत्री और बिग-बी “अमिताभ बच्‍चन” की पत्नी हैं. जो वर्तमान समय में 2004 से चार कार्यकालों से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं.  1992 में, जया बच्चन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया. ऐसे में मंगलवार को सपा के तीन उम्मीदवारों ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन किया गया जिसमें जया बच्चन का भी नाम है.

रामजी लाल सुमन

रामजी लाल सुमन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सादाबाद के गांव हरदोई निवासी है. जो 26 वर्ष की उम्र में ही साल 1977 में फिरोजाबाद से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए. रामजी लाल सुमन समाजवादी पार्टी से वर्ष 1977, 1989, 1999 और 2004 में चार बार सांसद चुकें है. ऐसे में 2014 और 2019 में उन्होनें हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए. अबकी बार सपा ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है.

आलोक रंजन

आलोक रंजन उत्तर प्रदेश के कैडर से 1978 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। रंजन ने उत्तर प्रदेश में दो साल तक मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवा दी। एक जुलाई, 2016 को रिटायर हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार और UPSIDC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाजवादी पार्टी में लिखा-पढ़ी का काम आलोक रंजन ही करते हैं। सरकार को घेरने के लिए आलोक सपा प्रमुख अखिलेश यादव जो आंकड़े पेश करते हैं, उसके पीछे आलोक रंजन का ही हाथ होता है। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा का घोषणापत्र आलोक रंजन ने ही तैयार किया था। अखिलेश यादव के बेहद खास माने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button