
डिजिटल डेस्क: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक दिलचस्प मोड़ दे दिया है। CJI ने मंगलवार यानी 20 फरवरी को इस पूरे मामले पर रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को कड़ी फटकार लगाते हुए अपना फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले में कोर्ट की अवमानना हुई है। कोर्ट ने पूरे 8 अवैध वोटों की जांच में पाया है कि वो वोट वैलिड थें। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर पद पर जीता घोषित किया है। कोर्ट के इस फैसले ने चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के मेयर के लिए बनाये गए चुनावी समीकरण को बिगाड़ते हुए AAP और कांग्रेस के लिए एक और उम्मीद पैदा कर दिया है। साथ ही वहां के सियासी हलकों में भी हलचल तेज कर दी है।
दरअसल, आज CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक बार फिर सुनवाई करते हुए BJP और आम आदमी पार्टी के बीच 8 वोटों के “अमान्य” किए जाने वाले मामले पर जांच बैठाई। इस जांच में कोर्ट ने पाया कि वो आठों अवैध वोट वैध थें। इसके बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यह सभी अमान्य वोट मान्य थे इसके बावजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने जानबूझ कर इसे विकृत किया है। ऐसे में एक बार फिर चुनाव में वोटों की काउंटिंग होने के आधार पर परिणाम घोषित किया जाए।
चंडीगढ़ में BJP पर भारी पड़ा AAP – कांग्रेस गठबंधन
गौरतलब है कि अब मुख्य न्यायधीश के इस फैसले के बाद चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की फिर से गिनती होगी। जिसके चलते अब चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए छिड़े जंग में एक दिलचस्प मोड़ आ जाएगा। इस फैसले से जहाँ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का मेयर बनने का रास्ता साफ़ हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी को घोषित चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को निरस्त किया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित किया। ज्ञात हो कि इन्हीं 8 वोटों के रद्द होने के बाद इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले माह जनवरी में हुए चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में जीत का दावा ठोका था। मगर लगता है अब कोर्ट के इस फैसले से वहां जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाए गए चुनावी समीकरण पर पानी फिर जाएगा।
अनिल मसीह ने कोर्ट को बताया किस तरह की गड़बड़ी
बता दें कि, मंगलवार की सुनवाई की शुरुआत में CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से पूछ कि उन्होंने कैसे इन 8 बैलेट पेपर को ‘विकृत’ किया था। इसके जवाब में मसीह ने अदालत को बताया कि उन्होंने ही खुद बैलेट पेपर पर निशान लगाया था। जिससे वो यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि इन वोटों की काउंटिंग नहीं की जाएगी।









