अखिलेश यादव का ऐलान, कांग्रेस से होगा गठबंधन, इतनी सीटों पर बन गई बात

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक से बदले हुए घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सीट बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में ...

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक से बदले हुए घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सीट बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन एक बार फिर ट्रैक पर आ गया है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर फैसला हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस से गठबंधन होगा। कांग्रेस को 17 सीटें मिलेंगी।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक आज शाम तक सपा और कांग्रेस के गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है। दोनो पार्टियों के बड़े नेता आज एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस कर सकते हैं।

गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों की सूची में दो संसोधन किए जाएंगे। वहीं मुरादाबाद और देवरिया सीट से कांग्रेस पीछे हट गई है, जबकि समाजवादी पार्टी उसे श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी सीट दे दी है।

Related Articles

Back to top button