
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सीट शेयरिंग का फैसला हो चुका है , जिसमें 80 में से 17 सीट कांग्रेस के खाते में दी गई है। लेकिन फर्रुखाबाद की सीट सपा के पास है और उन्होनें इस सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है , इस बात से खफा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर अपना दर्द शायराना अंदाज में पेश किया है ।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट के जरिए अपना दर्द बयां किया और इशारों इशारों में सपा कांग्रेस गठबंधन पर टिकट का दबाव बनाते हुए लिखा ” फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तो के कितने इम्तिहान का सामना करना पड़ेगा, सवाल मेरा नहीं पर हमारे सबके मुस्तकाबिल का है, आने वाली नस्लों का है, किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं, टूट सकता हूं झुकूंगा नहीं, तुम साथ देने का वादा करो मैं नगमें सुनता रहूंगा ।
बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन सपा ने फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी घोषित कर रखा है, ऐसे में सलमान खुर्शीद के चुनाव लड़ने पर सपा कांग्रेस गठबंधन में ग्रहण लगा हुआ है. सलमान खुर्शीद का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है जिससे गठबंधन को सलमान खुर्शीद ने ना झुकने का संदेश दिया है।









