
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म बड़े मिया छोटे मिया का प्रमोशन करने आए हुए थे, इस दौरान वहा पर हुड़दंग मचा . हुड़दंग इस कदर मचा की वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद लोग जूते , चप्पल बैरिगेटिंग के उस पार से एक्टर की तरफ चलाने लग गए .
आपको बतां दे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने लखनऊ में घंटा घर के पास आज बड़े मिया छोटे मिया का प्रमोशन किया. इस दौरान टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने काफी बेहतरीन स्टंट परफॉर्म किया और अपने फैंस की खुब वाहवाही लूटी , लेकिन कुछ ही देर बाद वहां पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और जूते , चप्पल चलाने लग गई । जिसके बाद बाउंसर ने हुड़दंग मचाने वाले युवको को दबोचा ।
हालाकिं इस पूरी घटना में अभिनेता को पत्थरबाजी में चोट आई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है , लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि दोनों अभिनेता सुरक्षित है ।









