17वीं लोकसभा में सबसे बुजुर्ग सांसद, नहीं रहे शफीकुर्रहमान, जानिए सियासी सफर

शफीकुर्रहमान के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है. शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था.

Shafiqur Rahman Barq: समाजवादी पार्टी से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है. 94 साल की उम्र में शफीकुर्रहमान बर्क ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.शफीकुर्रहमान के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है.

शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म और सियासी पारी

शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था.अब तक 17वीं लोकसभा में सबसे बुजुर्ग सांसद रहे.संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान ने भी मुलायम सिंह के साथ सियासत शुरू की थी.शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने जीवन में 10 विधानसभा चुनाव लड़े. इसमें चार बार विधायक बने.और एक बार यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे.1998, 1999, 2004,2009 में चुनाव जीतकर सांसद बने थे. मगर, 2014 में करीब 5 हजार वोट से हार गए थे. हालांकि, 2019 में संभल लोकसभा सीट से 88 साल की उम्र में सपा पार्टी के टिकट पर चुने गए थे. उन्होंने बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी को 1,74,826 वोटों से हराया था. इसी के साथ बर्क ने विधानसभा चुनाव 2022 में अपने पोते को विधायक बनवाया था.

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेता और सांसद के निधन से सपा को बड़ा झटका लगा है.निधन की
खबर के बाद से ही सपा में शोक की लहर है. अखिलेश यादव ने डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी भी बनाया था. शफीकुर्रहमान बर्क 4 बार विधायक और 5 बार सांसद रहे. सबसे पहले शफीकुर्रहमान बर्क 1996 में सपा के टिकट से लड़कर लोकसभा चुनाव जीते थे. 2024 के चुनाव में भी सपा इन पर भरोसा जता रही थी.

Related Articles

Back to top button