
उन्नाव- भारतीय वायु सेना अपना पराक्रम एक बार फिर से आसमान में दिखाने के लिए तैयार है.बता दें कि वायु सेना की टीम शनिवार को लखनऊ एक्सप्रेस वे की साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी पर रिहर्सल करेगी.
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज लड़ाकू विमान टच डाउन करेंगे. जगुवार समेत 14 से 15 लड़ाकू विमान टच डाउन करेंगे.आज एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमानों का लैंडिंग परीक्षण होगा. 7 अप्रैल को 3 घंटे विमानों का रिहर्सल चलेगा.
उन्नाव – आज एयरफोर्स के लड़ाकू विमान एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 6, 2024
➡लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उतरेगा लड़ाकू विमान
➡एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमानों का लैंडिंग परीक्षण होगा
➡14 से 15 लड़ाकू विमान एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे
➡7 अप्रैल को 3 घंटे चलेगा विमानों का रिहर्सल
➡एयरफोर्स के अफसरों… pic.twitter.com/Nn1TdpV8rz
एयर स्ट्रिप को एयरफोर्स अधिकारियों ने सुरक्षा के घेरे में लिया.चकेरी एयरफोर्स स्टेशन के अफसरों ने कल ब्रीफिंग की थी.उन्नाव पुलिस के अफसरों के साथ कल ब्रीफिंग की थी.बांगरमऊ के खम्भौली गांव के सामने एयर स्ट्रिप है.
बता दें कि करतब दिखाने वाले विमानों में लड़ाकू विमान राफेल और तेजस भी रहेगा.इसके अलावा मिग-29, मिराज-2000, सुखाई-एम30 के अलावा ग्लोब मास्टर सी-17, सी-295 विमान, सी-130-जे हरक्यूलिस, एएन-32 प्रमुख रूप से शामिल हैं. हेलीकाप्टर में चिनूक, अपाचे, प्रचंड, एमआइ-17 हैं.









