Pilibhit News: रेप के बाद गर्भवती, तेजाब पिलाया,अब पीड़िता की अस्पताल में मौत

तो 18 फरवरी को युवक ने जबरन युवती को तेजाब पिला दिया. उधर तेजाब पिलाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

पीलीभीत- पीलीभीत में सनसनीखेज मामले ने दहशत फैला दी है, दरअसल पूरनपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ले की रहने वाली युवती को मोहल्ले के युवक ने पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार बलात्कार किया. उधर जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने युवती को गर्भपात की दवाई खिलाने चाहा और जब युवती ने मना किया. तो 18 फरवरी को युवक ने जबरन युवती को तेजाब पिला दिया. उधर तेजाब पिलाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था.

इसी बीच में पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती भी बताई थी. घटना के बारे में पीड़िता ने बताया कि अरमान ने पहले उसके साथ बलात्कार किया और बाद में गर्भवती होने पर दबाई खिलाने का दवाब बनाया और जब मना किया तो अरमान ने जबरन शीशी में भरकर उसको तेजाब पिला दिया.पीडि़ता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वहीं आज युवती ने डेढ़ महीने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है.उधर पुलिस ने घटना के 40 दिन बाद मामले में आरोपी के खिलाफ 376 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल इस घटना ने महिला सुरक्षा के दावों पर तमाम सवाल खड़े कर दिए है.

Related Articles

Back to top button