
UP Politics: अखिलेश यादव का गाजीपुर दौरा, मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, कस्टोडियल डेथ को लेकर खड़े किए सवालसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास मोहम्मदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। संभावना जताई जा रही थी कि वह मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। लेकिन वह काली बाग कब्रिस्तान नहीं गए, जहां मुख्तार अंसारी को दफनाया गया है। इस बीच उन्होंने मुख्तार अंसारी के कस्टोडियल डेथ को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।
सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही
अखिलेश ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर जो कुछ भी हुआ वह सवाल खड़े करती है। इन सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं है। अखिलेश यादव ने वर्तमान की सरकार पर सियासी हमला बोलत बोलते हुए कहा कि सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। कस्टोडियल डेथ के मामले यूपी में अन्य प्रदेशों से आगे निकलने की रेस में है।
सरकार ने नहीं की ठोस कार्रवाई
मुख्तार अंसारी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी लंबे समय से जेल में थे। उन्होंने खुद को जहर दिए जाने की बात कही थी। लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जो सरकार अपने नागरिक को सुरक्षा नहीं दे पाती हो, वह जानता की सरकार नहीं हो सकती है।
जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अगुवाई में कमेटी गठित करने की मांग
मीडिया के पीछे सवाल का जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अगुवाई में अगर जांच होगी तभी मुख्तार अंसारी के मौत के मामले में सच्चाई सामने आ पाएगी। वही मीडिया की ओर से पूछे एक सवाल का जवाब में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है। मीडिया ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी को लेकर भी सवाल किया अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे निर्णय लिए जाना चाहिए जिससे न्याय व्यवस्था में लोगों के भरोसा और मजबूत हो









