INDI गठबंधन का बड़ा प्लान, जहां जा चुके भाजपा नेता, वहीं जाकर बताएंगे मुद्दे

अखिलेश, राहुल और प्रियंका गांधी इन रैलियों का प्रमुख चेहरा

लखनऊः INDI गठबंधन भी अब चुनाव प्रचार में तेजी लाने वाला है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सभी नेता जल्द रैलियों की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर दोनों पार्टियों ने तैयारी भी कर ली है। राजधानी में भी एक विशाल रैली की योजना बनी है।
अखिलेश, राहुल और प्रियंका गांधी इन रैलियों का प्रमुख चेहरा होंगे।

कांग्रेस-सपा नेताओं ने बैठक कर ये तय कर लिया है। होेने वाली इन रैलियों में INDI गठबंधन के मुद्दे जनता को बताने के साथ भाजपा नेताओं की ओर से विपक्ष पर लगाए जा रहे आरोंपों, किए गए सवालों के जवाब देने की रणनीति बनी है। संयुक्त रैलियों की शुरुआत 12 अप्रैल को पीलीभीत से होगी। अखिलेश यादव रैलियों का आगाज करेंगे। हालांकि सभी चुनावी चरणों और में रैलियों का होना तय है लेकिन तारीखें का निर्धारण नहीं हो सका है।

प्रदेश के सभी जिलों में दोनों पार्टियों के कई दिग्गज नेता रैलियों में शामिल हो सकते हैं। INDI गठबंधन का मानना है कि भाजपा के नेता अभी तक जहां-जहां जाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, उन्हें वहीं जवाब दिया जाएगा। कहीं न कहीं गठबंधन की पूरी कोशिश यही है कि लोगों को अपने पाले में लाया जाए।

Related Articles

Back to top button