लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग, धुएं से भरा पूरा इलाका, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

लखनऊ के चिनहट इलाके में मौजूद हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह 8 बजे भयंकर आग लग गई। बता दे कि आस-पास के लोगों ने धुआं उठते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

आग इतनी भीषण है कि 1 किलोमीटर दूर से धुआं देखा जा सकता है। 10 से ज़्यादा फायर इंजन मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग पर काबू पाया गय़ा

बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले लोगों ने धुआं देखा और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज लपटें दिखने लगीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

इसके साथ ही एहतियात के तौर पर पुलिस टीम ने आस-पास के घरों को गिरा दिया। मौके पर काम चल रहा है। आग क्यों लगी? फिलहाल किसी के हताहत होने या दूसरी बड़ी घटना की कोई खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button