शादी के बाद दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त कि दूल्हे ने तोड़ दी शादी, दुल्हन की माँ ने पति पर लगाया बड़ा आरोप

झांसी के बरुआसागर में दुल्हन व उसके पिता ने दूल्हे से एक अनोखी शर्त रखी, जिसके बाद दूल्हे ने शादी ही तोड़ दी। दुल्हन के मुंहबोले पिता ...

झांसी के बरुआसागर में दुल्हन व उसके पिता ने दूल्हे से एक अनोखी शर्त रखी, जिसके बाद दूल्हे ने शादी ही तोड़ दी। दुल्हन के मुंहबोले पिता अनेक त्रिपाठी ने दूल्हे से कहा कि मेरी बेटी ज्योति अपनी बहन के साथ अलग कमरे में रहेगी। साथ ही मेरे आने पर मेरे लिए अलग से कमरा होना चाहिए मेरे आने जाने पर परिवार की रोक टोक न हो।

6 जून को बरुआसागर श्री राम विवाह घर में ज्योति और मानवेंद्र की शादी हुई थी। शादी में जयमाला होने के बाद फेरे हुए फेरे के बाद दुल्हन की विदाई के समय दुल्हन ज्योति व उसके मुह बोले पिता अनेक त्रिपाठी ने शर्त रखी थी। अनेक त्रिपाठी ने कहा मेरी बेटी ज्योति अलग कमरे में अपनी बहन के साथ रहेगी। जब मैं आऊंगा तो मेरे लिए अलग से कमरा होना चाहिए मेरे आने जाने पर परिवार की रोक टोक नहीं की जाएगी।

दूल्हे मानवेंद्र का कहना है कि ज्योति के मुंह बोले पिता अनेक त्रिपाठी ने दुल्हन ज्योति का कन्यादान किया। दुल्हन ज्योति की मां को शादी में आने से रोका गया। वहीं दुल्हन ज्योति की मां ने बरुआसागर थाने पहुंच कर पुलिस को बयान देते हुए कहा, 8 वर्षों से अनेक त्रिपाठी दोनों बेटियों को वशीकरण मंत्र के जाल में फंसा कर अपने घर रखे हुए है।

जानकारी के मुताबिक अनेक त्रिपाठी ने शादी में 6 लाख रुपये दहेज में दिए थे। दुल्हन सोने चांदी के जेवर लेकर अपने मुंह बोले पिता अनेक त्रिपाठी के साथ चली गई। पुलिस दोनों पार्टियों को बुलाकर मामले की पूरी तरह से जांच में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button