समर्थकों के बीच पहुंचे अखिलेश, बोले- बलिया में सबसे ज्यादा जंगल राज, सूदखोरों को भाजपा का संरक्षण

अखिलेश यादव आज बलिया पहुंचे। इस दौरान पकड़ी के ढ़डसरा गांव में पहुंचे। यहां अखिलेश यादव व्यापारी नंदलाल गुप्ता के घर पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बलिया पहुंचे। बलिया पहुंचकर अखिलेश यादव ने व्यापारी नंदलाल गुप्ता को अखिलेश यादव ने याद किया और कहा कि नन्दलाल गुप्ता की हत्या का मुख्य कारण सूदखोर’ हैं। अखिलेश यादव के साथ सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

अखिलेश यादव आज बलिया पहुंचे। इस दौरान पकड़ी के ढ़डसरा गांव में पहुंचे। यहां अखिलेश यादव व्यापारी नंदलाल गुप्ता के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होने कहा कि सूदखोरों की वजह से हत्या हुई है। उन्होने कहा कि सूदखोरों को भाजपा का संरक्षण है, अपराधियों को भाजपा संरक्षण दे रही है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे जंगल राज हो गया है, सबसे ज्यादा बलिया में जंगल राज हो गया है।

इसके बाद अखिलेश यादव खडसरा अजीजपुर में युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के घर पहुंचे। यहां उन्होने मृतक पिता के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अरविंद गिरी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button