चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रियंका के गढ़ में अखिलेश यादव, विपक्ष पर साधा निशाना…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, सभी राजनैतिक पार्टियों के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर प्रियंका गांधी के गढ़ रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होने चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जनता विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को देख रही है। भाजपा में जनता को दिक़्क़त ज़िल्लत और क़िल्लत के अलावा कुछ नहीं दिया है। हर वर्ग के लोग निराश हुए है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, यूपी की जनता बदलाव चाहती है। BJP वाले लैपटॉप नहीं दे पाए। अब जनता यूपी में परिवर्तन चाहती है। उन्होने कहा, हम छोटे दलों को साथ ला रहे हैं। प्रसपा के साथ सपा का गठबंधन कर रहे है। समाजवादी पार्टी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। जनता समाजवादी सरकार बनाएगी। भाजपा सिर्फ झूठ बोलना जानती है।

अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव के समय धार्मिक मुद्दों पर बोलते हैं। उन्होने कहा, दांव सीखना है तो समाजवादी पार्टी से सीखो। हमारे नेताजी खुद पहलवान रहे हैं। सबसे ज्यादा पहलवान समाजवादी पार्टी में हैं। अखिलेश ने कहा, BJP ने दिक्कत,किल्लत और जिल्लत दिया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV