Akhilesh Yadav ने पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, डिम्पल व शिवपाल यादव ने भी किया नमन !

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 120वीं जयंती है। देश में लोगों के द्वारा चौधरी चरण सिंह को याद करके श्रद्धांजलि दी..

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 120वीं जयंती है। देश में लोगों के द्वारा चौधरी चरण सिंह को याद करके श्रद्धांजलि दी जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव व चाचा शिवपाल यादव के साथ हेंवरा डिग्री कॉलेज में मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सुबह 8 बजे आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान घाट पर दी उनको श्रद्धांजलि दी। किसान घाट पर आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी सांसद जयंत चौधरी के साथ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने श्रद्धांजलि देकर कहा कि चौधरी चरण सिंह आज भी हम सभी के दिलों में जिंदा हैं। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज सैफई में कार्यक्रम आयोजित होगा। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और डिंपल यादव मौजूद रहेंगी। साथ ही साथ तमाम पार्टी कार्यकर्ता भी इस सभा का हिस्सा रहेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 120वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों, मज़दूरों और अन्य कमज़ोर वर्गों को मज़बूत करने और देश में लोकतंत्र को सशक्त करने में प्रभावी भूमिका निभाई। देश उनका योगदान हमेशा याद रखेगा।

Related Articles

Back to top button