अखिलेश यादव ने चाचा के साथ गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार को सपा के मुखिया अखिलेश यादव और प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में मुलाकात कर गठबंधन का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी है। अखिलेश चाचा से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शिवपाल के घर पहुंचे और दोनों के बीच बंद कमरे में लगभग 45 मिनट तक मुलाकात हुई। इस मुलाकात से दोनों के बीच रिश्तों में कितना सुधार होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच इस दौरान कोई मध्यस्थ नहीं था। बताया जा रहा है कि इस दौरान बातचीत करके चाचा-भतीजे ने सभी गिले-शिकवे निपटा लिए। दोनों परिवारों के बीच गर्मजोशी के माहौल था। खुद शिवपाल यादव ने आगे बढ़कर अखिलेश का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
Live TV