अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी को शिखण्डियों की जरूरत नही, हिंदी दिवस पे अपनी भाषा बदले भाजपाई

कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री आज कन्नौज जिले के दौरे पर है। इस दौरान वह माता फूलमती मंडी पहुंच कर दर्शन पूजन किया और दूर-दूर से आए साधू-संतों का भंडारा भोज किया। मिडिया को बयान देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सिद्धपीठ में आज दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आज बहुत दिनों बाद यहां आने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कामना है प्रदेश और देश में सौहार्द बना रहे।

भाजपा पर हमलावर होते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को आज हिंदी दिवस पे अपनी भाषा को बदल देना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को किसी के पीछे खड़े होकर के वार करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार को सरकार मत मानिए।

इस सरकार को उद्योगपतियों का बड़े-बड़े उद्योगपतियों का उनके संगठन के सहयोग करने वाला संस्था मानिए। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि गरीब की मदद करें, किसान की मदद करें, मजदूर की मदद करें, महंगाई कैसे कम हो? बेरोजगारी कैसे कम हो? लेकिन ये सरकार ऐसे समूह की मदद करती है, जो बड़े पैसे वाले लोग हैं, ये बड़ों लोगों की सरकार है, ये गरीबों की सरकार नहीं है।

जोशीमठ शहर की आपदा पर क्या बोले अखिलेश ?

अखिलेश यादव ने कहा कि जो जोशी मठ का जो सवाल उठा है, ये बड़ा सवाल है। और चिंता का विषय इसलिए है कि अगर हमारे पहाड़ों पर दरार हो रही है और जमीन फट रही है। तो समझ लेना चाहिए कि कहीं ना कहीं इंसान ने या हमने कुछ चीजों को नजरअंदाज किया है। अगर हम साइंस और साइंटिस्ट की एप्रोच को और पर्यावरणविद् की एप्रोच को नहीं मानेंगे। तो ऐसी ही घटना घटेगी। हमें उम्मीद है कि सरकार का, पर्यावरणविद् का, उनका जानकारी का सहयोग लेगी और वहां के लोगों की जो संभव मदद हो वो मदद करें, उनका जो नुकसान हुआ है, उसकी सरकार भरपाई करें।

Related Articles

Back to top button