Anushka Sharma ने ऐसे जाहिर की Virat kohli के शतक की ख़ुशी, सेलिब्रिटी और फैंस कर रहे जम कर कमेंट !

गुरुवार को एशिया कप में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सातवें आसमान पर थी। विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 71 वां शतक लगाया हैं...

गुरुवार को एशिया कप में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सातवें आसमान पर थी। विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 71 वां शतक लगाया हैं। जिस पर ख़ुशी जाहिर करते हुए अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।

अनुष्का ने खुशी बयाँ करते हुए लिखा कि वह हमेशा अपने पति का हर तरह से साथ देंगी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “किसी भी समय और हर चीज में हमेशा आपके साथ।” इस कैप्शन में उन्होंने दिल वाले इमोजी को भी लगाया हैं।

विराट कोहली ने अनुष्का और बेटी वामिका कोहली को अपना प्रदर्शन समर्पित किया। कोहली ने पर बहुत सारे दिल के इमोजी के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। अभिनेत्री की इस पोस्ट को वरुण धवन, रणवीर सिंह, सोनाली बेंद्रे, श्रद्धा कपूर और अथिया शेट्टी सहित अन्य सेलेब्रिटी के द्वारा लाइक और कमेंट किया गया।

बतादें कि भारत के पूर्व कप्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में सुपर 4 मैच के दौरान अपना 71 वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। कोहली को शतक लगाए हुए 1000 दिन से भी अधिक समय हो गया था। इससे पहले उन्होंने 2019 के नवंबर में अपना आखिरी शतक लगाया था।

Related Articles

Back to top button
Poiščite gumb: preizkus IQ v 11 Uganka za tiste z ostrim vidom: v 8 sekundah poiščite Kje se skriva napaka Preprost IQ test: V Preizkusite svoje znanje Genialni ugankar razkriva Najdite ponosnega galeba: IQ