Asia Cup: विराट कोहली के बल्ले से हुई रनों की वर्षा, 1000 दिनों के बाद महज इतनी गेंदों में पूरा किया शतक !

बृहस्पतिवार को विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय शतक के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया। भारत के पूर्व कप्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 ....

बृहस्पतिवार को विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय शतक के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया। भारत के पूर्व कप्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में सुपर 4 मैच के दौरान अपना 71 वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। कोहली को शतक लगाए हुए 1000 दिन से भी अधिक समय हो गया था। इससे पहले उन्होंने 2019 के नवंबर में अपना आखिरी शतक लगाया था।

विराट कोहली के शतक ने भारत को 20 ओवरों में 212/2 के मजबूत स्कोर पर पहुँचाने मने मदद की। यह T 20 क्रिकेट के हिसाब से एक पर्याप्त से अधिक बड़ा स्कोर साबित हुआ। इस स्कोर के चलते भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया। भुवनेश्वर कुमार ने अपने आश्चर्यजनक प्रदर्शन के साथ5 विकेट लेकर अफगानिस्तान को 112 रनों के लक्ष्य पर ही रोक दिया।

कोहली के इस शतक से और उनकी वापसी से भारतीय टीम की कुछ परेशानिया काम हुयी हैं। वर्ल्ड कप से पहले उनका फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा सन्देश हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बैटिंग करते हुए मैदान के हर कोने से रन बटोरे। उन्होंने 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। पहले उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक किया फिर अगली 19 गेंदों में अलगे 50 रन बनाये, और शतक पूरा किया। अपने 122 रन की पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली नाबाद रहे।

Related Articles

Back to top button