
जौनपुर. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी व टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा 10 लोगों का जलाकर नृशंश हत्या करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मेराज हैदर के अगुवाई में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का अंबेडकर तिराहा जौनपुर में पुतला फूंका कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष मेराज हैदर ने मांग किया कि तानाशाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं है उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जिसमें मुख्य रुप से ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट, मनीष राय ,अंकित अस्थाना, अरविंद गुप्ता ,रमेश चंद्र गुप्ता अन्य बहुत से लोगों ने इस कृत्य का घोर निन्दा कर आक्रोश प्रकट किया।
बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद पूरे जिले में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें 8 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।