IPL में आज बड़ा धमाका, GT और MI के बीच कांटे की टक्कर, जानें कब शुरू होगा मैच?

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है।

आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे दोनों कप्तानों के बीच होगा।

बता दें, मुंबई इंडियंस का यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है। टीम का मध्यक्रम लगातार फ्लॉप साबित हो रहा है, वहीं गेंदबाजी आक्रमण भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले मैच के बाद टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। हालांकि मुंबई का इतिहास रहा है कि वे खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी करने में माहिर रहे हैं, जैसा कि 2014 और 2015 में देखने को मिला था।

वहीं, दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में हैं और लगातार तीन मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। घरेलू मैदान पर मुंबई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी 4-0 का है, जो उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है। शुभमन गिल और जोस बटलर बेहतरीन फॉर्म में हैं, हालांकि साई सुदर्शन अभी अपनी लय खोज रहे हैं।

टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा है कि मुंबई इंडियंस जैसी टीम को हल्के में लेना बड़ी गलती होगी, क्योंकि यह टीम कभी भी वापसी कर सकती है।

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। यहां औसत पहली पारी का स्कोर 212 रन तक पहुंच चुका है, जो सभी आईपीएल मैदानों में सबसे अधिक है। ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा खेलेंगे।

मुंबई इंडियंस की तरफ से रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर खेलेंगे।

Related Articles

Back to top button