UP Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, इमरान मसूद सपा में होंगे शामिल, बोले- BJP को सिर्फ सपा हरा सकती है…

चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। खबर आ रही है कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। आपको बता दे कि इमरान मसूद सहारनपुर के प्रभावशाली नेता हैं। और सपा से ही कांग्रेस में गए थे, लेकिन अब उनकी घर वापसी हो रही है।

बताया जा रहा है कि इमरान के साथ कांग्रेस के विधायक भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। और इमरान ने कल अपने कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। वहीं भारत समाचार के साथ बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा, हां मेरी घर वापसी हो रही है। और समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात कही। इससे साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी यूपी में टक्कर में नहीं है। और सपा ही यूपी में BJP से लड़ सकती है।

वही इससे पहले कल मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्तर सुशील चंद्रा ने बताया कि उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में एक चरण में जबकि मणिपुर में दो और उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। मतदान की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से होगी। सभी राज्यों के एक साथ 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV