Bihar Electionn : रालोजपा ने पकड़ी महागठबंधन से अलग राह, पशुपति कुमार ने किया 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी के 25 उम्मीदवारों...

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी के 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की। महागठबंधन में बात नहीं बनने के बाद रालोजपा ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

पारस ने अपने पुत्र यशराज पासवान को अलौली (अनुसूचित जाति सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने कई अन्य सीटों पर भी दावेदार तय किए हैं:

उम्मीदवारों की सूची:

  1. अलौली (SC) – यशराज पासवान
  2. खगड़िया – पूनम यादव
  3. बेलदौर – सुनीता शर्मा
  4. साहेबपुर कमाल – संजय कुमार यादव
  5. बखरी – नीरा देवी
  6. सिकंदरा – रामाधीन पासवान
  7. राजपुर – अमर पासवान
  8. चेनारी – सोनू कुमार नट
  9. डुमराव – मृत्युंजय कुशवाहा
  10. बक्सर – धर्मेन्द्र राम
  11. आरा – हरे कृष्ण पासवान
  12. अरवल – दिविया भारती
  13. इमामगंज – तपेश्वर पासवान
  14. बराचट्टी – शिव कुमार नाथ निराला
  15. मोहनिया – अनिल कुमार
  16. बरहरिया – सुनील पासवान
  17. कुढ़नी – विनोद राय
  18. बरूराज – संजय पासवान
  19. हरसिद्दी – मदन पासवान
  20. गरखा – विगन मांझी
  21. चिरैया – शेख सलाउद्दीन खान
  22. राजापाकर – शिवनाथ कुमार पासवान
  23. हाजीपुर (शहर) – धनश्याम कुमार दाहा
  24. वैशाली – राम एकबाल कुशवाहा
  25. महुआ – शमसुज्जमा

रालोजपा ने अपने उम्मीदवारों की यह सूची ऐसे समय में जारी की है, जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button