साधुओं की पिटाई पर बवाल, भाजपा ममता सरकार में रार, BJP ने कहा यहां हिंदू होना अपराध

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वहां हिंदुओं को जश्न भी नहीं मनाने दिया जा रहा। अब हिंदू साधुओं को मारने-पीटने और हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल पर साधुओं पर हमले को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करके ऐसा वातावरण बना दिया है। वहां हिंदुओं को जश्न भी नहीं मनाने दिया जा रहा। अब हिंदू साधुओं को मारने-पीटने और हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

चरमराई बंगाल की कानून व्यवस्था

पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जनता के पैसे का गमन किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यदि उन पर कार्रवाई की जाए तो ईडी की टीम पर हमला हो जाता है। पश्चिम बंगाल सरकार आखिले भ्रष्टाचारियों को क्यों बचा रही है। उन्हें लूट की छूट दे रखी है या ममता बनर्जी नहीं सुनती।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को यूपी के तीन साधु, एक व्यक्ति और उसके दो बेटे मकर संक्रांति पर गंगासागर स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान वह रास्ता भटक गए। उन्होंने रास्ते में तीन लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा। लड़कियां साधुओं को देखते ही डर गई और वहां से चिल्लाते हुए भाग गईं। उसके लिए स्थानिय लोगों ने साधुओं को पकड़ लिया मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधुओं को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस स्टेशन ले गई।

पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने बताया कि साधुओं के साथ मारपीट करने वाले 12 संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

लड़कियों के डर के भागने से स्थानीय लोगों को शक हुआ। जिसके बाद भीड़ ने साधुओं पर हमला बोल दिया। घटना के बाद पुलिस ने साधुओं को गंगासागर मेले में पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया साइट पर जमकर वायरल हो रही है।

अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए साधा निशाना

भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मारपीट का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, “पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं को पीट-पीटकर मार डालने से बचाने में ममता बनर्जी की पुलिस विफल होने के बाद, भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने उन्हें बचाया, सम्मानित किया और सम्मानित किया। हमने उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की है। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि हमले के पीछे टीएमसी का गुंडा और पश्चिम बंगाल पुलिस का नागरिक स्वयंसेवक अनवर शेख है। जाहिर है कि इस जांच से कुछ भी नहीं निकलेगा क्योंकि ममता बनर्जी दुनिया के शेख शाहजहां और अनवर जैसों की बैसाखियों के सहारे जी रही हैं।”

अखिल भारत हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पालघर जैसी घटना दोहराई जा रही है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस समय राम मंदिर बन रहा है, उस समय संत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने ममता सरकार से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button