बीएसएफ का 57वां स्थापना दिवस आज, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सीमा सुरक्षा बल आज अपना 57वां स्थापना दिवस मना रहा है। बीएसएफ भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। बीएसएफ भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी बीएसएफ पर है।

बीएसएफ के स्थापना दिवस पर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,  “देश की सीमाओं के सजग प्रहरी बीएसएफ इंडिया  के स्थापना दिवस पर ’सीमा सुरक्षा बल’ के कार्मिकों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सम-विषम परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका समर्पण प्रेरणादायक है। आप सभी की कर्तव्यनिष्ठा को सादर नमन”।

इसके साथ ही केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी कू एप पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सीमा सुरक्षा बल दिवस की शुभकामनाएं! भारत को अभेद्य सुरक्षा दीवार प्रदान करने वाले बीएसएफ के प्रत्येक सदस्य का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपकी वीरता हमारा गर्व है। आपके त्याग-समर्पण में आपका परिवार भी सम्मिलित है, परिजनों को प्रणाम! जय हिंद” ।

Related Articles

Back to top button