कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा दांव खेलेगी भाजपा ? हो सकते हैं NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारत के अगले उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

नई दिल्ली. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारत के अगले उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इस बात की चर्चा ने तब जोर पकड़ लिया जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय करने का फैसला लिया है।

बताया जा रहा है, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय के साथ ही कैप्टन के एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है। भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह के जरिए सिखों और किसानों को भी साधने की तैयारी में है। किसान आंदोलन के बाद से ही किसान भाजपा से काफी नाराज हैं।

बता दें, वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का 11 अगस्त को कार्यकाल खत्म हो रहा है। वहीं आगामी 6 अगस्त को नए उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है।

Related Articles

Back to top button