
मुंबई. शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का निधन (Pallonji Mistry Passed Away) हो गया है। उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री ने 93 साल की उम्र में अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पालोनजी मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।
पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किये गये थे
पालोनजी मिस्त्री का टाटा ग्रुप से गहरा नाता है। वह टाटा ग्रुप में सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। पालोनजी मिस्त्री को साल 2016 में भारत के तीसरे सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। शापोरजी पालोनजी ग्रुप भारत में सबसे बड़े बिजनेस समूहों में एक है।
दुनिया के 41वें सबसे अमीर व्यक्ति
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) 28.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 41वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे अजीम प्रेमजी (Azim Premji) से ऊपर हैं, जो 48वें स्थान पर हैं। अरबपति मिस्त्री के परिवार में उनकी पत्नी पात्सी पेरिन दुबाश, और चार बच्चे है। जिसमें दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री और दो बेटियां लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री हैं।
शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) का कारोबार 50 से ज्यादा देशों में फैला है। पालोनजी ग्रुप के 6 बड़े सेगमेंट Engineering, Construction, Infrastructure, Real Estate, Water Energy and Financial Services में फैला हुआ है. इस ग्रुप में 18 बड़ी कंपनियां हैं। करीब 50 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।