सोमवार को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। 45 मिनट तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति का कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र सदन में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को फूलों का गुलदस्ता देकर भेंट की.
बता दें कि सीएम योगी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. वहां से निकलने के बाद वे प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मिलने गए। प्रतिभा देवी ने कुछ दिन पहले सीएम योगी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।