देश में बढ़ रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 27,553 नए मामले, 284 लोगों की मौत…

दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। वही, भारत में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए है। साथ ही, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 284 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1,22,801 हुई।

बता दें, देशभर में बीते 24 घंटे में 9,249 लोग ठीक भी हुए है। वही, देश में अब तक कुल 34284561 मरीज़ ठीक हुए है। देश में रिकवरी रेट 98.27% है, एक्टिव केस 0.35% है। देश में ओमिक्रॉन वैरियंट का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में ओमिक्रोन के मरीज़ों की संख्या 1500 पार है। कुल देश में कोमिक्रोन के मरीज़ों की संख्या 1525 हुई।

वही, देश में ओमिक्रोन से अब तक कुल 560 लोग ठीक हुए है। ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र में 460, दिल्ली में 351, गुजरात में 136 तमिलनाडु में 117, उत्तर प्रदेश में 8 केस मिले हैं।

Related Articles

Back to top button