UP : दारा सिंह आज थाम सकते है सपा का दामन, अखिलेश करेंगे प्रेस वार्ता, हो सकता है यह बड़ा ऐलान

चुनाव की तिथियों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सपा कार्यालय में होगी। और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते है।

वहीं इससे पहले अखिलेश यादव ने कल मीडिया से वार्ता में कांग्रेस से किसी भी प्रकार के गठबंधन से इनकार करते हुए कहा था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं है। कांग्रेस केवल सपा को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। दिल्ली में बैठकर कई दल सिर्फ यही काम कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी को किस तरह से हरा दिया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स कर रही है। हम भाजपा की तरह नेगेटिव राजनीति नहीं करते है। हम तमाम लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे कि सभी वर्ग के लोगों को आगे लाया जाए और बढ़ाया जाए।

Related Articles

Back to top button
Live TV