देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, पुष्कर सिंह धामी ही होंगे प्रदेश के नए सीएम…

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। पुष्कर सिंह धामी दोबारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी उत्तराखंड पहुंचे थे। राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया है।

Related Articles

Back to top button