दिल्ली: मुलायम सिंह यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अखिलेश यादव ने ग्रहण किया सम्मान

सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण सम्मान मिला है। मुलायम सिंह यादव को मरणोंपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सम्मान ग्रहण किया है।

दिल्ली. सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण सम्मान मिला है। मुलायम सिंह यादव को मरणोंपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सम्मान ग्रहण किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पद्म विभूषण सम्मान दिया है। बता दें, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज पद्म विभूषण सम्मान के लिए दिल्ली पहुंचें थे। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी एवं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

सपा संरक्षक का 10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नेताजी को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की गई थी।

मुलायम सिंह यादव तीन बार 1989, 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें व्यापक रूप से राज्य में ‘तीसरे मोर्चे’ को बनाने में एक अहम् भूमिका निभाई थी। मुलायम सिंह यादव को तीसरे मोर्चे के व्यक्ति के रूप में और एक ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्षतावादी’ के रूप में जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button