दिल्ली: BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- देश का हर वर्ग ‘कमल’ की रक्षा कर रहा है, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा स्थापना दिवस को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मना रही है। बीजेपी स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। स्थापना दिवस पर 6 से 14 अप्रैल तक बीजेपी के कार्यक्रम चलेंगे।

दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा स्थापना दिवस को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मना रही है। बीजेपी स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। स्थापना दिवस पर 6 से 14 अप्रैल तक बीजेपी के कार्यक्रम चलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी स्थापना दिवस पर 10 लाख कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को मिशन 24 के लिए जीत का मंत्र दिया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

बीजेपी की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे है,
पार्टी के कार्यकर्ताओं को मेरा प्रणाम है। आज पूरा देश हनुमान जयंती मना रहा है, हनुमान जी का जीवन विकास यात्रा की प्रेरणा है, भारत बजरंगबली की तरह आगे बढ़ रहा है, आज भारत हनुमान जी की शक्तियों से आगे बढ़ रहा है। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है, हनुमानजी दुष्टों का नाश करते हैं और भाजपा भ्रष्टाचारियों का नाश करती है।

पीएम मोदी ने कहा भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, भाजपा संकल्पबद्ध तरीके से काम करती है, भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया है, भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत कर रही है, भाजपा देश के लिए समर्पण भाव से काम कर रही है, आज भाजपा विकास का पर्याय है, भारत अब अपनी शक्ति पहचान चुका है, सामाजिक न्याय हमारे लिए राजनीतिक हिस्सा नहीं बल्कि भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जीती है। पीएम मोदी ने कहा नफरत से भरे लोग आज झूठ बोल रहे हैं, वो कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं, वो लोग कहने लगे हैं, मोदी तेरी कब्र खुदेगी, वहीं देश का हर वर्ग ‘कमल’ की रक्षा के लिए ढाल बनकर खड़ा है।

कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा बहुत लोग सामाजिक न्याय के नाम पर ढोंग करते हैं।पीएम ने कहा पहले राजनीति के नामपर दिखावा होता था, समाज के लिए दलों ने काम नहीं किया, कुछ दल सिर्फ परिवार के लिए काम करती थी, कांग्रेस पार्टी छोटी सोच वाली है, भाजपा नई राजनीति का नेतृत्व कर रही है, कांग्रेस परिवारवाद की सोच वाली पार्टी है, कई पार्टियां वंशवाद,परिवारवाद से ग्रसित है। भाजपा वंशवाद,परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ है, देश पंचप्रणों की शक्ति से आगे बढ़ रहा है। बड़े सपने को साकार करना भाजपा का लक्ष्य है, अंग्रेज देश में गुलामी की मानसिकता छोड़ गए थे, बादशाही मानसिकता ने लोगों को अपना गुलाम माना, बादशाही मानसिकता से लोगों को कुचला जाता था, बादशाही मानसिकता वाले लोगों ने मजाक उड़ाया, हमारी योजनाओं का मजाक उड़ाया गया। बादशाही मानसिकता को देश के लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV