
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा किया गया। जिसमें सीएम योगी को गृह, नियुक्ति, कार्मिक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग और डिप्टी सीएम केशव मौर्य को ग्राम विकास विभाग, जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग, नितिन अग्रवाल को आबकारी विभाग, सुरेश खन्ना को वित्त संसदीय कार्य विभाग, सुर्य प्रताप शाही को कृषि विभाग, दयाशंकर सिंह को परिवहन विभाग सौंपा गया है। यहां देखें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग…
यूपी में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा
- सीएम योगी के पास गृह, नियुक्ति-कार्मिक विभाग
- नागरिक उड्डयन, न्याय विभाग भी सीएम के पास
- केशव मौर्य के RES, खाद्य प्रसंस्करण भी रहेगा
- बृजेश पाठक के पास चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा रहेगा
- सुरेश खन्ना को वित्त और संसदीय कार्य विभाग
- सूर्य प्रताप शाही को कृषि,कृषि शिक्षा विभाग मिला
- बेबीरानी मौर्या को महिला कल्याण,बाल विकास
- स्वतंत्रदेव सिंह को जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण
- लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
- जयवीर सिंह को पर्यटन और संस्कृति विभाग मिला
- धर्मपाल सिंह को पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण
- नंद गोपाल नंदी को NRI, औद्योगिक विकास मिला
- भूपेंद्र चौधरी को पंचायतीराज विभाग मिला
- अनिल राजभर को श्रम एव सेवायोजन, समन्वय
- जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग मिला
- राकेश सचान को सूक्ष्म, खादी ग्रामोद्योग विभाग
- अरविंद शर्मा को शहरी विभाग,ऊर्जा विभाग मिला
- योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी
- आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा,उपभोक्ता संरक्षण
- संजय निषाद को मत्स्य विभाग मिला
- नितिन अग्रवाल को आबकारी विभाग मिला
- कपिल देव अग्रवाल को व्यवसायिक शिक्षा विभाग
- रविंद्र जायसवाल को स्टाम्प तथा न्यायलय शुल्क
- संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग मिला
- गुलाब देवी को माध्यमिक शिक्षा विभाग मिला
- गिरीश चंद्र यादव को खेल एवं युवा कल्याण मिला
- असीम अरुण को समाज कल्याण, SC-ST कल्याण मिला
- जयेंद्र प्रताप सिंह को सहकारिता विभाग मिला
- नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला
- दयाशंकर सिंह को परिवहन विभाग मिला
- दिनेश प्रताप सिंह को उद्यान, कृषि विपणन विभाग
- अरुण कुमार सक्सेना को वन एवं पर्यावरण विभाग
- दयाशंकर मिश्र को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि
- मयंकेश्वर सिंह को संसदीय कार्य विभाग मिला
- दिनेश खटीक को जल शक्ति विभाग मिला
- संजीव गोंड को समाज कल्याण विभाग मिला
- राज्यमंत्री बलदेव ओलख को कृषि, कृषि शिक्षा विभाग
- राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला को महिला कल्याण विभाग
- राज्यमंत्री अजीत पाल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- राज्यमंत्री जसवंत सैनी को संसदीय कार्य,औद्योगिक विकास
- रामकेश निषाद को जल शक्ति विभाग मिला