President Oath: Draupadi Murmu बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, CJI NV Ramana ने दिलाई शपथ

देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण की. चीफ जस्टिस एन.वी.रमण ने मुर्मू को शपथ दिलाई. देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेनी वालीद्रौपदी मुर्मू देश की पहली....

देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण की. चीफ जस्टिस एन.वी.रमण ने द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाई. देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेनी वाली मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं, जबकि भारत की वे दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. इसके साथ वे स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली राष्ट्रपति भी हैं.

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कई राज्यों के मुख्यमंत्री,राज्यपाल, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी आदि शामिल हैं.

इस कार्यक्रम के बाद वे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी. वहां उहे ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिष्टाचार सम्मान दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button
Live TV