दस हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर… EV Plant के भूमि पूजन पर राजेश्वर सिंह नें कही बड़ी बात !

आज 20 फरवरी मंगलवार को लखनऊ में अशोक लीलेंड कमर्शियल ईवी प्लांट का डॉ राजेश्वर सिंह नें 1500 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर में स्थापित होने वाले EV Plant का भूमि पूजन किया.

आज 20 फरवरी मंगलवार को लखनऊ में अशोक लीलेंड कमर्शियल ईवी प्लांट का डॉ राजेश्वर सिंह नें 1500 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर में स्थापित होने वाले EV Plant का भूमि पूजन किया. उन्होनें कहा कि इससे करीब 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा में अशोक लेलैंड के हरित परिवहन-केंद्रित वाणिज्यिक वाहन संयंत्र की आधारशिला रखी. सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया में विश्व की चौथी सबसे बड़ी कॉमर्शियल व्हेकिल मैनुफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड की EV फैक्ट्री का विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने किया भूमि पूजन, सरोजनीनगर विधानसभा के स्कूटर इंडिया क्षेत्र में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ.

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, हिंदुजा समूह के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्यो के साथ अशोक लीलेंड के प्रस्तावित संयंत्र का सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नें भूमि पूजन किया. सरोजनीनगर में यूपी के पहले व्यावसायिक वाहन संयंत्र की आधारशिला रखी गई. विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी. सरोजनीनगर विधानसभा के स्कूटर इंडिया में 70 एकड़ भूमि पर अशोक लेलैंड की फैक्ट्री लगेगी. अशोक लेलैंड के प्रस्तावित संयंत्र का डॉ राजेश्वर सिंह ने भूमि पूजन किया. उन्होनें कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले सात साल में यूपी में विकास, व्यापार और विश्वास का परिवेश बना. अपराध पर नियंत्रण और उद्यम का विस्तार हुआ. स्कूटर इंडिया की भूमि पर EV Plant की स्थापना के सपने को आकर देने के लिए मुख्यमंत्री एवं हिंदुजा ग्रुप के पदाधिकारियों का सरोजनीनगर परिवार की ओर से आभार.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पेट्रोलियम आयातक देश है. हमारे देश में प्रतिदिन 4.5 से 5 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात होता है. जिसके लिए प्रतिवर्ष करीब 16 लाख करोड़ रूपये खर्च होते हैं. पर्यावरण प्रदूषण बढाने में वाहनों के धुंए का योगदान 25% है. इन्ही चुनौतियों से निपटने की दिशा में सीएम योगी डीकार्बोनाइजिंग परिवहन को बढ़ावा दे रहे.आज देश भर में करीब 30 लाख EV हैं. जिनमें 25% यानी करीब 7.5 लाख EV केवल उत्तर प्रदेश में हैं. यह उपलब्धि योगी की EV Policy- 2022 का सुखद परिणाम है. नवम्बर 2023 तक यूपी में EV खरीद पर 4110 लाभार्थियों को 13.11 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है. सरोजनीनगर में अशोक लीलेंड की इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री की स्थापना भी इसी इच्छाशक्ति का परिणाम है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, हिंदुजा समूह के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button