एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार, 18 नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के 40वें दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। शिंदे कैबिनेट में 18 नए मंत्री शामिल हुए।

मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के 40वें दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। शिंदे कैबिनेट में 18 नए मंत्री शामिल हुए। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्रियों में 9 मंत्री शिंदे गुट के हैं और 9 मंत्री भारतीय जनता पार्टी की ओर से हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और शिंदे के बीच 50-50 का फार्मूला देखने को मिला।

भाजपा खेमे से शिर्डी से विधायक राधाकृष्ण विखे, बल्लारपुर से विधायक सुधीर मुनगंटीवार, कोथरूड से विधायक चंद्रकांत पाटील, नंदूरबार से विधायक विजय कुमार, मिरज से विधायक सुरेश खाड़े, डोंबिवली से विधायक रविंद्र चव्हार, औरंगाबाद से विधायक अतुल सावे, मलबार हिल से विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, जामनेर से विधायक गिरीश महाजन समेत 9 विधायक एकनाथ शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए।

वहीं, एकनाथ शिंदे गुट की ओर से जलगांव ग्रामीण से विधायक गुलाबराव पाटील, मालेगांव ब्रह्म से विधायक दादा भुसे, दिग्रज से विधायक संजय राठोड, पैठड से विधायक संदीपान भुमरे, रत्नागिरी से विधायक उदय सामंत, परांडा से विधायक तानाजी सावंत, शिल्लोड से विधायक अब्दुल सावंत, सावंतवाडी से विधायक दीपक केसरकर, सातारा से विधायक शंभुराज देसाई को मंत्रिमंडल में जगह मिली।

Related Articles

Back to top button