दिल्ली में मिला ओमिकॉन वेरिएंट का पहला मामला, तंजानिया से आया शख्स पॉजिटिव

देश की राजधानी दिल्ली में एक 37 वर्षीय व्यक्ति जो तंजानिया से दिल्ली पहुंचा था ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया। जिसके बाद उसे लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया गया है। इस मामले के साथ ही देश में अबतक ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार के बताया कि मरीज में हल्के लक्षण हैं और उसने टीके की दोनों खुराक ले ली थी। वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मरीज तंजानिया से लौटा है और अब उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों में विदेशी जोखिम वाले स्थानों से दिल्ली पहुंचे लगभग 17 यात्रियों को कोविड के सकारात्मक परीक्षण के बाद सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। और उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। बता दे कि भारत में ओमाइक्रोन के पहले दो मामले इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक से सामने आए थे। और अन्य दो मामले गुजरात और महाराष्ट्र से समाने आये थे।

Related Articles

Back to top button
Live TV