
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि, वह एक नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। पर अभी तक पार्टी का नाम तय नहीं हुआ है। उन्होंने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा, जैसे ही पार्टी का नाम तय हो जाएगा हम आपको बता देंगे।
इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा मैंने हमेशा एक सैनिक की तरह काम किया है और योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी है। पंजाब की सुरक्षा का मुद्दा मेरे लिए बहुत अहम है। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में अपने विरोधियों पर उनके समर्थकों को परेशान करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके प्रतिस्पर्धी उन्हें ऐसी ओछी राजनीतिक कर के हरा नहीं सकते।
आपके बता दे कि कुछ दिन पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अपने टकराव के चलते राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया था।