जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गई गोली, हालत गंभीर

जापानी मीडिया के हवाले से मिल रही खबरों के अनुसार जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को आज एक शख्स ने गोली मारी दी जब वह नारा शहर में भाषण दे रहे थे। वहीं गोली मारे जाने के बाद, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो अबे को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है एक रिपोर्ट के अनुसार, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए शिंजो आबे सड़क पर भाषण दे रहे थे तभी करीब स्थानीय समयानुसार11.30 बजे आबे गिर गए। आबे का खून बह रहा था और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही थी। वही गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया। बता दे कि जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह 41 साल का है।

Related Articles

Back to top button