
नई दिल्ली; संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. सत्र के चौथे दिन भी मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा के भारी आसार हैं. पिछले तीन दिनों से दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा को लेकर भारी हंगामा जारी है. इसको देखते हुए राज्यसभा के सभापति ने आप सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है. सत्र से निलंबित राज्यसभा सांसद संजय सिंह संदन के बाहर गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हैं.
नई दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 25, 2023
➡️संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन आज
➡️मणिपुर के मुद्दे पर हंगामे के आसार
➡️तीनों दिन हंगामे की वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी
➡️11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
➡️सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी
➡️केंद्र सरकार मानसून सत्र में 31 बिल ला रही है.#NewDelhi pic.twitter.com/froLoSNuHo
गौरतलब है कि पिछले तीनों दिन हंगामे की वजह से संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी है. संसद का यह मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा. इस दौपान कुल 17 बैठकें होंगी. केंद्र सरकार मानसून सत्र में 31 बिल ला रही है. इसमें दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर भी एक अध्यादेश पास होना है. इस अघ्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी पहले से ही विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटी हुई है. सीएम अरविंद केजरीवाल देश के कई राज्यों का भ्रमण कर कई विपक्षी दलों के नेताओं को इस बिल का विरोध करने के लिए मना लिया है.









