MLA बेदीराम के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी, 16 सालों से बेदीराम एंड गैंग मामले को लटका-भटका रहा

पिछले 16 वर्षों से बेदीराम एंड गैंग ने इस मामले को कोर्ट में लटकाने और भटकाने में पूरी ताकत झोंक रखी है.

लखनऊ– पेपर लीक माफिया व विधायक बेदीराम के खिलाफ लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे है.ताजा जानकारी के अनुसार जौनपुर के हिस्ट्रीशीटर और पेपर लीक माफिया विधायक बेदीराम के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है.

साल 2006 में रेलवे भर्ती का पर्चा लीक करने के मामले में यूपी STF ने बेदीराम और उसके साथियों को सबूत के साथ गिरफ्तार किया था.

इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कल गैंगस्टर कोर्ट ने इस आपराधिक मामले पर विधायक बेदीराम और विपुल दुबे समेत 19 के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करते हुए 26 जुलाई की डेट निर्धारित की है. इस दिन आरोप तय किए जायें.

पिछले 16 वर्षों से बेदीराम एंड गैंग ने इस मामले को कोर्ट में लटकाने और भटकाने में पूरी ताकत झोंक रखी है.

Related Articles

Back to top button