Ghazipur : स्मृति ईरानी ने जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ, सपा-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना…

रविवार को गाजीपुर में जन विश्वास यात्रा शुभारम्भ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन मे विपक्ष पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, सपा के गुंडे पुलिस को भी नहीं छोड़ते है।

स्मृति ईरानी ने कहा, कोरोना से दुनिया त्रस्त हुई है। कोरोना काल में हमने मदद की है। गरीब के घर में मुफ्त राशन पहुंचाया है। 19 महीने गरीब के घर मुफ्त राशन दिया। 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दिया। मोदी सरकार ने मुफ्त वैक्सीन दी। 130 करोड़ ज्यादा मुफ्त वैक्सीन डोज दे चुके हैं। वैक्सीन पर सपा ने दुष्प्रचार किया।

स्मृति ईरानी बोली, सपा ने वैक्सीन को मोदी की वैक्सीन बताया। सपा के लोगों ने वैक्सीन पर गलत प्रचार किया। विपदा की घड़ी में कवच बनकर खड़ी रही मोदी सरकार। राहुल और प्रियंका गांधी पर स्मृति ने हमला बोलते हुए कहा, पहले 5 साल में एक बार आते थे। अब ढाई साल में ढाई घंटे के लिए आते हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV