भव्य दीपोत्सव: जगमगा रही अयोध्या, 10 तस्वीरों में देखें भगवान राम की झांकी और दीपोत्सव की भव्यता

अयोध्या. दिवाली से पहले अयोध्या की रामनगरी दुल्हन की तरह सजी है। आज दीपोत्सव से पहले भगवान राम की नगरी की भव्यता देखने लायक है। राम की पैड़ी नए घाट पर जो अद्भुत रंगोलियां बनाई गई हैं, कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य झांकिया और ढोल लंगाडे बज रहे हैं। दीपोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए अयोध्या की रामनगरी जगमगा रही है। यहीं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप जलाकर इसका शुभारंभ करेंगे वह दीप भी सजाया गया है और सामने मंच भी एकदम तैयार कर दिया गया है।

अयोध्या राम नगरी मैं आज योगी सरकार पांचवा दीपोत्सव कार्यक्रम कर रही है, जिसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं चाहे वह घाटों पर दिया जलाने की हो या राम कथा पार्क में होने वाले प्रोग्राम की। वहीं अयोध्या की सड़को को साफ-सुथरा किया जा रहा सड़कों पर पानी छोड़ा जा रहा है जिससे की धूल ना पड़े और प्रांगण को पूरी तरह साफ सुथरा नगर निगम के लोग लगे है।

राम की पैड़ी पर एक साथ 9 लाख दीप जलेंगे। दीप प्रज्जवलन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा शाम 7.05 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। अयोध्या में दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम अयोध्या पहुंची। राम की पैड़ी पर 32 घाटों पर 9 लाख दीए जलाए जाएंगे। अयोध्या में मंदिरों, प्रमुख स्थानों में 3 लाख दीपक जलेंगे। अयोध्या में पिछले साल 5.51 लाख दीये जलाए गए थे।

Related Articles

Back to top button